उप्र : सरिया फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने से 9 मजदूर झुलसे

रनियां में शेरपुर तरौंदा रोड पर राजरतन रोलिंग मिल्स नामक सरिया फैक्ट्री है। रविवार तड़के करीब चार बजे फैक्ट्री में काम के दौरान ब्वॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे उसमें भरा गर्म केमिकल व लोहा पास में काम कर रहे श्रमिकों पर आ गिरा। इससे मजदूर बुरी तरह झुलस गए। झुलसे मजदूरों की चीखें सुनकर अन्य श्रमिकों और प्रबंधन के लोगों ने बुरी तरह झुलस चुके नौ मजदूरों को हैलट अस्पताल भेजवाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची।

जांच में पता चला कि सभी ठेका मजदूर है, लेकिन हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। झुलसे नौ में से आठ मजदूरों की पहचान धीरेंद्र, राजू, रानू, महेश, रविशंकर, राम लखन, आशुतोष और इंदु के रूप में हुई। वहीं एक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493