उप्र : सहारनपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने जानकारी दी है कि तीतरो इलाके की रहने वाली एक किशोरी गुरुवार की रात एक जन्मदिन की पार्टी से अपने घर लौट रही थी। बताया जाता है कि रास्ते में तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और जानकारी परिवार वालों को दी। किशोरी और उसके परिवार के लोग शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन युवकों अमरीश, पंकज और संजय के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

किशोरी के परिजनों ने बताया कि तीतरो पुलिस ने पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन बात अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493