उप्र : सांप पकड़ने में युवक की जान गई

खालेपुरा निवासी इरफान (32) जल संस्थान की टंकी के पास सांप पकड़ने गया था। उसने बांबी से काले सांप को पकड़ने का जैसे ही प्रयास किया, उसे सांप ने काट लिया।

गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इरफान को खतरनाक सांपों को पकड़ने का जुनून था और इसी जुनून के कारण उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493