उप्र : सामाजिक कार्यकर्ता का आरोप, जान से मारने की धमकी मिली

बांदा, 12 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के देवखेर गांव के रहने वाले वाले एक सामाजिक व आरटीआई कार्यकर्ता ने ग्राम प्रधान के पति पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

सामाजिक कार्यकर्ता कुशल पांडेय ने सोमवार को बताया कि उन्होंने गांव में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में की गई धांधली पर जन सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत देवखेर-पौहार ग्राम पंचायत से जानकारी मांगी थी, जिससे ग्राम प्रधान सियादुलारी यादव के पति छेदीलाल नाराज हो गए हैं और जान से मारने की धमकी दी है।

उन्होंने बताया कि इस बाबत तीन दिन पूर्व थानाध्यक्ष बदौसा को शिकायती पत्र दिया था, लेकिन अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई।

इस पूरे मामले में बदौसा थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान के पति और शिकायतकर्ता के बीच रंजिश सामने आई है, व्यस्तता के चलते प्राथमिकी नहीं दर्ज की जा सकी। मामले की जांच आरंभ कर दी गई है। जांच पूरी होते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493