उप्र : सिंटू तिवारी हत्याकांड में 4 गिरफ्तार

26 नवंबर को अखंडनगर थाना क्षेत्रांतर्गत राहुल नगर चौराहे पर बदमाशों ने सतीश उर्फ सिंटू तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में राजेश यादव सहित 10 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच स्वात टीम के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह केसरी को सौंपी थी। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।

मामले की जांच में जुटी स्वात टीम ने मंगलवार रात घटना में लिप्त चार अभियुक्तों राजेश यादव, प्रकाश उर्फ सत्य प्रकाश यादव, बजरंगी और रामसूरत यादव को नेमपुर घाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर (32 बोर) चार जीवित और एक खोखा कारतूस, एक तमंचा (315 बोर) दो जीवित कारतूस, एक तमंचा 12 बोर और दो जीवित कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि सतीश उर्फ सिंटू तिवारी ने अपने साथियों के साथ 2004 में राधे यादव व संजय यादव की हत्या की थी, जिसके कारण उसकी हत्या की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493