कस्बा निवासी वारिस की सात वर्षीय पुत्री शकिया घर के आंगन में खेल रही थी, तभी छत के किनारे पर गेहूं से भरी बाल्टी अचानक बच्ची के सर पर आ गिरी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां एक भी डॉक्टर मौजूद न होने के कारण बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग को जाम कर दिया। जाम हटाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
dharmpath.com dharmpath