उप्र : सुबह धूप खिली, तापमान में मामूली गिरावट

लखनऊ, 18 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही धूप खिली हुई है, जिससे कोहरे से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में पारे में और गिरावट आने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में धूप निकलेगी और कोहरे से राहत मिलेगी। हालांकि, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर शहरी इलाकों की अपेक्षा ज्यादा रहा। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 19.3 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 19 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493