उप्र : सुबह हल्का कोहरा, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार को हल्के कोहरे का असर दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब सुबह और शाम में ठंड का असर दिखाई देगा। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है। अगले दो घंटों के दौरान कोहरे का असर ओर गहरा होगा, जिससे तापमान में कमी आएगी और उमस से भी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, गोरखपुर का 23़3 डिग्री और इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493