उप्र : सुरेश रैकवार पर्यावरण संरक्षक सम्मान से सम्मानित

बांदा, 17 जनवरी । विश्व में जलपुरुष के नाम से चर्चित तरुण भारत संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रैकवार को पर्यावरण संरक्षक सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान मकर संक्रांति के अवसर पर महात्मा गांधी के पौत्र व प्रपौत्र ने संयुक्त रूप दिया।

‘जलपुरुष’ के नाम से मशहूर राजेंद्र सिंह के हस्ताक्षर से तरुण भारत संघ की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रैकवार पिछले तीन दशक से राजस्थान के पूर्वी जिले अलवर में स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर सरसा नदी क्षेत्र में वर्षाजल संरक्षण, कृषि में जल उपयोग दक्षता व युवाओं के साथ जल संवाद के लिए समर्पित जीवन जी रहे हैं। इनके प्रयासों से क्षेत्र में जल संरक्षण और प्रबंधन में महिलाओं व युवाओं की भागीदारी बढ़ी है, इसलिए साल 2019 का जल संरक्षक सम्मान दिया गया है।

यह सम्मान महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी व प्रपौत्र तुषार गांधी के हाथों तरुण भारत संघ के अलवर स्थित कार्यालय में 15 जनवरी को संयुक्त रूप से दिया गया।

सुरेश रैकवार सूखे और पेयजल संकट से जूझ रहे बुंदेलखंड में काफी अरसे तक ‘नदी-तालाब बचाओ आंदोलन’ चलाकर बुंदेलियों को जगाने के काम के अलावा करीब एक सैकड़ा तालाबों का पुनरुद्धार भी कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493