उप्र : सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने के लिए योगी को पत्र

लखनऊ, 31 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुल्तानपुर जिले का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने के लिए एक पत्र लिखा है।

लखनऊ, 31 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुल्तानपुर जिले का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने के लिए एक पत्र लिखा है।

राज्यपाल राम नाईक ने पत्र में कहा कि राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुझसे मुलाकात कर एक किताब ‘सुल्तानपुर इतिहास की झलक’ के साथ एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने सुल्तानपुर को हेरिटेज सिटी में शामिल किए जाने और उसका नाम बदलकर कुशभवनपुर किए जाने का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सुल्तानपुर नगरपालिका में इसे लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया था। इससे पहले सुल्तानपुर के लंभुआ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक देवमणि ने विधानसभा में जिले का नाम बदले जाने का प्रस्ताव दिया था।

इससे पहले प्रदेश की योगी सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493