उप्र : सुल्तानपुर में जदयू का सम्मेलन, पहुंचेंगे नीतीश कुमार

जदयू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, राज्यसभा सदस्य के.सी. त्यागी एवं आरसीपी सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया के साथ प्रदेश व जिले के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, भ्रष्टाचार एवं भारी महंगाई से त्रस्त जनता रोजगार, उद्योगहीन स्थिति से हलकान है। अखिलेश सरकार अपनी नाकामियों को अखबारों में हर रोज विज्ञापन देकर छिपाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हकीकत कुछ और है। जनता सब समझती है।

उपाध्याय ने कहा कि बिहार की बदहाली दूर करने वाले नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा को भी बदलकर रख देंगे। पार्टी को जिस उत्साह से जनसहयोग मिल रहा है, वह प्रदेशवासियों के लिए शुभ संकेत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493