पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 09037 सूरत-मंडुवाडीह साप्ताहिक गाड़ी सूरत से 1, 8, 15, 22 एवं 29 जून दिन गुरुवार को और 09038 मंडुवाडीह-सूरत ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी मंडुवाडीह से 2, 9, 16, 23 एवं 30 जून दिन शुक्रवार को चलाई जाएगी।
संजय यादव ने बताया कि 09037 सूरत-मंडुवाडीह ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी सूरत से अपरान्ह 12.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम चार बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी। इसी तरह वापसी यात्रा में 09038 मंडुवाडीह-सूरत ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी मंडुवाडीह से शाम सात बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रात 20.10 बजे सूरत पहुंचेगी।
dharmpath.com dharmpath