उप्र : सेक्स रैकेट का खुलासा, 14 गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया, “इंदिरापुरम थाने के शक्ति खंड 4 स्थित एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। एक मुखबिर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर एएसपी अनूप सिंह ने पुलिस टीम के साथ रेड किया और मौके से आठ लड़कों और छह लड़कियों को गिरफ्तार किया।”

प्रवक्ता ने बताया, “कमरे की तलाशी में भारी मात्रा में कंडोम और निरोधक गोलियां पाई गई हैं। कमरे से बीयर और शराब की बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस ने लगभग 24,000 रुपये नकद, पांच मोटरसाइकिल और एक चार पहिया गाड़ी भी बरामद की है।”

पुलिस ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि गिरफ्तार युवक-युवतियां बड़े घरानों से संबंध रखते हैं। पुलिस अभी इनसे और भी पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493