उप्र : सेक्स रैकेट चलाने वाली की हत्या, 2 गिरफ्तार

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला राजगढ़ निवासी अमिता अवस्थी (50) पत्नी अरुण कुमार अवस्थी का शव 6 अक्टूबर को उनके कमरे में पड़ी मिला था और घर का दरवाजा भी खुला था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

वहीं, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई थी। मृतका की पुत्री क्षमा अवस्थी ने ब्रजेश तिवारी निवासी गोला गोकर्णनाथ व कृपाशंकर निवासी फरधारन के खिलाफ तहरीर दी थी।

नामदर्जगी संदेहास्पद होने के कारण एसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देशानुसार स्वाट टीम को लगाया गया तो अब्दुल, रज्जाक निवासी फूलबेहड़ व बरखा उर्फ रिशु निवासी प्रकाश नगर की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। दोनों की उपस्थिति घटना स्थल पर पाई गई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ तो दोनों ने जुर्म कुबूल कर लिया।

देह व्यापार में लिप्त गिरफ्तार महिला और युवक ने बताया कि पेशी के दौरान उनकी दोस्ती मृतका अमिता अवस्थी से हुई थी। जेल से छूटने के बाद दोनों ने अमिता अवस्थी के सेक्स रैकेट में काम शुरू कर दिया। अमिता से रुपयों के लेनदेन को लेकर अब्दुल रज्जाक व बरखा ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वहां से जाते वक्त बरखा मृतका अमिता का मोबाइल फोन भी उठा ले गई। इसे पुलिस ने हत्याभियुक्तों के पास बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493