रक्षा मंत्रालय मध्य कमान मुख्यालय की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि मध्य कमान आइडिया एवं इनोवेशन प्रतियोगिता के दौरान मध्य कमान के सैन्यकर्मियों द्वारा 55 इनोवेशन प्रदर्शित किए जाएंगे। इस दौरान स्टेशन के स्कूलों के बच्चों को भी इस इनोवेशन प्रदर्शन के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया गया है जिससे वे भी अपने शिक्षण के दौरान इसका अधिकाधिक लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य सैन्यधिकारियों, जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों एवं अन्य रैंकों के जवानों के संरचनात्मक क्षमता को बढ़ाना था, जिससे वे आधुनिकतम उपकरणों एवं शस्त्र प्रणालियों से जुड़ी चुनौतियों से निपट सकें। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें नवीनतम डिजा़इन एवं तकनीक के प्रति प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि सैन्य क्षेत्रों में जटिल उपकरणों एवं हथियार प्रणालियों से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में यह कार्यक्रम मददगार सिद्ध होगा और संरचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath