मध्य कमान की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि इस भर्ती रैली के लिए अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट पर जो पंजीकरण 26 अगस्त से शुरू किया गया था, वह अब 9 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के अंतर्गत आने वाले 13 जनपदों, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, अमेठी, बस्ती, फैजाबाद, कौशाम्बी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर एवं सुल्तानपुर के अभ्यर्थी इस सेना भर्ती में भाग ले सकते हैं।
पीआरओ ने बताया कि सेना में भर्ती में पंजीकरण के लिए आधार कार्ड संख्या लिंक करवाना अनिवार्य है। बिना आधार संख्या डाले कोई भी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड नहीं निकाल पाएगा। उन्होंने बताया कि इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया होगा।
dharmpath.com dharmpath