उप्र से मुंबई जाने वाली 2 जोड़ी ट्रेन 2 फेरों में चलेंगी

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 01097 एवं 01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी 3 मई एवं 7 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से तथा 01028 एवं 01098 मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 4 मई एवं 8 जून को मंडुवाडीह से चलाई जाएगी।

इसी तरह 01097 एवं 01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13.20 बजे प्रस्थान कर ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, दूसरे दिन इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़ स्टेशनों पर रुकते हुए इलाहाबाद जं. से 12.05 बजे, इलाहाबाद सिटी से 12.17 बजे तथा ज्ञानपुर से 13.37 बजे छूटकर मंडुवाडीह 15.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 01028 एवं 01098 मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी मंडुवाडीह से 16.45 बजे छूटकर ज्ञानपुर से 17.57 बजे, इलाहाबाद सिटी से 19.37 बजे, इलाहाबाद जं. से 20.15 बजे छूटकर शंकरगढ़, मानिकपुर, दूसरे दिन सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 00.20 बजे पहुंचेगी।

यह विषेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 03 मई को 01097 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह शिक्षक विशेष गाड़ी के रूप में तथा मंडुवाडीह से 08 जून को 01098 मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस शिक्षक विशेष गाड़ी के रूप में चलाई जाएगी। शेष फेरों में 01027 एवं 01028 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सामान्य विषेष गाड़ी के रूप से चलेगी।

इस गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 2, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, एवं एसएलआर के 2 कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493