उप्र : सैनिक आनंद मिश्र पंचतत्व में विलीन

चेन्नई के निकट मदुरई से जवान आनंद का पार्थिव शरीर गुरुवार की देर रात उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के थाना क्षेत्र बघौली के बरौली गांव लाया गया था।

आनंद मिश्रा (23) मस्तराम मिश्र के बेटे थे। भारत-तिब्बत सुरक्षा बल के जवान आनंद इन दिनों मदुरई में कार्यरत थे। मंगलवार की देर शाम उनके परिजनों को सूचना मिली की आनंद के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और कुछ ही पलों में उनका निधन हो गया। अचानक मिली इस खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। उनके घर पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। आनंद दो वर्ष पहले ही फौज में भर्ती हुए थे।

सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। शुक्रवार की सुबह सैनिक आनंद की अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ की गई। ग्रामीणों के अलावा मदुरई से पार्थिव शरीर के साथ आए सेना के अधिकारियों व जवानों ने अपने साथी को अंतिम विदाई दी।

इस दौरान बघौली के थानाध्यक्ष जावेद अहमद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। विधान पार्षद रामकुमार कुरील ने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493