इलाहाबाद, 22 नवम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने इलाहाबाद प्रवास के दूसरे दिन यहां के लोगों को बड़ा तोहफा दिया। सोनिया ने मंगलवार को कमला नेहरू ट्रस्ट के अस्पताल को रेडीएशन मशीन तथा न्यूरो आथरे ट्रॉमा वार्ड का तोहफा दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष के साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। सोनिया ने वार्ड में भर्ती मरीजों का हालचाल भी लिया। उनके आज अस्पताल के निरीक्षण के दौरान इस अस्पताल में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था थी।
सोनिया अस्पताल से स्वराज भवन पहुंची और वहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी स्वराज भवन के बाहर उनकी झलक पाने के लिए सुबह से डटे हुये थे। इसके बाद सोनिया इलाहाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
dharmpath.com dharmpath