उप्र : सौतेले पिता ने ली मासूम की जान

करौरा गांव में मकरंद अपनी पत्नी और मासूम बेटे के साथ रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ साल पहले मकरंद ने अपनी भाभी के साथ शादी की थी, जिसका साढ़े तीन साल का बेटा खुशीराम था। मकरंद नशे का आदी बताया जा रहा है।

पत्नी का आरोप है कि मकरंद उससे जबरन मकान अपने नाम लिखवाने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते मंगलवार की सुबह कहासुनी हुई थी। पत्नी कुछ देर के लिए घर से बाहर चली गई थी। उसी दौरान मकरंद ने गला दबाकर मासूम की हत्या कर दी। पत्नी जब वापस आई तो घर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। वह चीखने- चिल्लाने लगी और बेहोश होकर गिर गई।

शोर सुनकर जब पड़ोसी इकठ्ठा हुए तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मकरंद को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493