उप्र : स्कार्पियो पेड़ से टकराई, बच्चे की मौत

पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के मारूपुर गांव से स्कार्पियो सवार लोग तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए बिहार जा रहे थे। उनकी स्कार्पियो नसीरपुर मठ के पास पहुंची ही थी कि एक बच्चे को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए पलट गई।

बताया गया है कि नसीरपुर मठ के पास मुंडन संस्कार के बाद भोजन कर रहा सात वर्षीय एक बच्चा बुलेंदु यादव स्कार्पियो की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनपरा (सोनभद्र) निवासी स्कार्पियो चालक सज्जन जायसवाल (34), सुमेर तिवारी (52), विनय चैबे (28), प्रियंका (22), निकेतन (20), अभिषेक (17), सीमा शुक्ला (40), खुशी (10) व पवन शुक्ल (13) घायल हो गए। घायलों को गाजीपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बुलेंदु के शव का वहीं पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493