बताया गया है कि ऑटो को बचाने की कोशिश में चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और अनियंत्रित होकर बस पलट गई।
सेक्टर-39 थाना के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे नौ स्कूली बच्चों और दो अध्यापिकाओं को लेकर जा रही विश्व भारती पब्लिक स्कूल की बस गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास शशि चौक पर ऑटो को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई।
उन्होंने बताया, “बस पलटने से उसमें सवार बच्चे और शिक्षिकाएं फंस गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चों और अध्यापिकाओं को सकुशल बाहर निकाला। कुछ बच्चे और चालक मामूली रूप से घायल हो गए। सभी का उपचार कराकर स्कूल भेज दिया गया।”
दीक्षित ने बताया कि बस एक प्राइवेट ट्रैवलर की थी। वह स्कूल की बस नहीं थी। बस मालिक ने सुरक्षा के पूरे मानक पूरे नहीं किए थे। इस मामले में संभागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
dharmpath.com dharmpath