लखनऊ, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में शुक्रवार को एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे वाहन से टकरा गई, जिससे बस में सवार 25 बच्च घायल हो गए। बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज के न्यू पब्लिक स्कूल की बस शुक्रवार सुबह उन्नाव के कालूखेड़ा सहित आसपास के गांवों से करीब 55 बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। रास्ते में सिसेंडी के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह आगे जा रहे वाहन से जा टकराई।
इस हादसे में करीब 25 स्कूली बच्चे घायल हुए। बच्चों को कालूखेड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
बस दुर्घटना को लेकर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। अभिभावकों का कहना है कि बस खटारा और छोटी है तथा इसमें क्षमता से अधिक बच्चे ले जाए जाते हैं। प्रधानाचार्य से कई बार इस बस को बदलने की मांग की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
dharmpath.com dharmpath