उप्र : स्मृति ईरानी अमेठी पहुंचीं, किसानों से मिलीं

लखनऊ/अमेठी, 12 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को यहां किसानों के बीच हैं। प्रदेश सरकार के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति भी अमेठी आने का कार्यक्रम बना चुके हैं।

अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं स्मृति ईरानी मंगलवार सुबह करीब सात बजे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बाल्यान के साथ लखनऊ पहुंचीं।

इसके बाद सड़क मार्ग से सुबह साढ़े नौ बजे अमेठी पहुंच गईं। उन्होंने सीधे किसानों का रुख किया। स्मृति यहां किसानों की समस्याएं सुन रही हैं।

उन्होंने तिलोई के फतेहपुर राजा गांव में फसल बर्बाद होने के सदमे से जान गंवाने वाले एक किसान के परिवार से मुलाकात की। वह अमेठी में करीब नौ घंटे तक रहेंगी।

इस दौरान उनका किसानों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोगों से मिलने का कार्यक्रम है। अमेठी में चार विधान सभाओं में किसान पंचायत का आयोजन होगा। दोनों मंत्री शाम को दिल्ली रवाना होंगे।

उधर, लोकायुक्त की जांच के घेरे में आए उत्तर प्रदेश के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति अमेठी के दो विधानसभा क्षेत्रों में जाकर ट्राईसाइकिल वितरित करेंगे। उनका कार्यक्रम एक हजार ट्राई साइकिल बांटने का है।

सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी 18 व 19 मई को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493