उप्र : हत्या के गवाह पर ताबड़तोड़ फायरिंग

मेरठ पुलिस के अनुसार, वर्ष 2013 में बिलाल नाम के एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पांच लोग मौजूदा समय में जमानत पर रिहा होकर आए हुए हैं। बताया जाता है कि बिलाल की हत्या के मामले में बनियावाला खेत में उसका साथी आरिफ गवाह था। मंगलवार को इस मामले में कोर्ट में आरिफ की गवाही थी।

बताया जाता है कि सोमवार की रात आरिफ के घर में एक कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच तीन बाइक सवार 6 लोग उसके घर पहुंचे और आरिफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से आरिफ के एक रिश्तेदार यामीन की मौत हो गई, जबकि आरिफ और 15 साल के हसीन घायल हो गए।

इस घटना के बाद घर में मौजूद महिलाओं ने हमलावरों पर पथराव कर दिया। पथराव होते ही हमलावर वहां से भाग गए। वहीं इस घटना के बाद नाराज लोगों ने आरोपियों के घर पर धावा बोल लिया और जमकर तोड़फोड़ भी की।

सूचना पाकर मौके पर एसएसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छानबीन कर यामीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493