उप्र : हमीरपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण कर 18 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म

हमीरपुर, 10 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे से एक नाबालिग लड़की को अपहरण कर कथित रूप से बंधक बनाकर 18 दिन तक सामूहिक बलात्कार करने की घटना सामने आई है। करीब 20 दिन पहले कार सवार तीन युवकों ने बाजार गई नाबालिग लड़की का अपहरण किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने गुरुवार को बताया कि 20 अप्रैल को राठ कस्बे की रहने वाली नाबालिग लड़की बाजार गई थी लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। लड़की के पिता ने राठ कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को लड़की खुद अपने घर पहुंच गई और कार सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा अपहरण और 18 दिनों तक बंधक बनाकर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की बात परिजनों व पुलिस को बताई।

उन्होंने बताया कि लड़की का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि लड़की यह नहीं बता पा रही कि उसका अपहरण किसने किया और कहां उसे बंधक बनाया गया फिलहाल अदालत में गुरुवार को पीड़िता का सीआरपीसी की धारा-164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। घटना की जांच के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493