वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हर्ष फायरिंग का कोई मामला नहीं है। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, शिवराजपुर इलाके में स्थित किरुना गाव में शिवेंद्र कुमार की शादी थी। देर रात बारात किरुना पहुंची और सभी बाराती वधू पक्ष के घर के बाहर डांस कर रहे थे, तभी किसी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली दूल्हे के भाई दीपेंद्र को जा लगी और दीपेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा।
आनन-फानन में परिजनों ने दीपेंद्र को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने दीपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना में प्रयुक्त बंदूक को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं शादी समारोह में चली गोली से मातम का माहौल छाया हुआ है।
dharmpath.com dharmpath