थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम लखमीपुर निवासी वीरपाल शर्मा पुत्र श्याम सुंदर शर्मा मोहम्मदाबाद के ग्राम कुसज्जपुर में एक तिलक समारोह में गए थे, तभी किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिससे गोली वीरपाल शर्मा के पेट में जा लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में विकास पुत्र सत्यभान शाक्य भी गोली लगने से घायल हो गया।
मौके पर पंहुचे पुलिस के अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की। कोतवाल भीम सिंह जावला ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से कन्नौज तिर्वा निवासी राकेश शर्मा और कायमगंज से अतुल कुमार को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath