निधौलीकलां क्षेत्र के नगला सेवा निवासी 40 वर्षीय किसान सत्यवीर सिंह खेत से हरा चारा लेकर वापस घर आ रहा था, तभी रास्ते में टूटकर लटक रहा हाईटेंशन लाइन का तार चारे से छू जाने के कारण किसान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
किसान की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनपा। ग्रामीणों का कहना है कि झूल रहे हाईटेंशन लाइन के तारों को दुरुस्त कराने के लिए कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की जा चुकी है।
आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि यदि लाइन सही करा दी गई होती तो यह हादसा टल सकता था।
किसान की मौत की जानकारी मिलते ही निधौलीकलां के एसओ इंद्रेश पाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया।
थानाध्यक्ष का कहना है कि हादसे के संबंध में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath