उप्र : हाईटेंशन बिजली का तार बस पर गिरा, 2 की मौत

आगरा, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक हाईटेंशन बिजली के तार के टूट कर एक बस पर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

आगरा, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक हाईटेंशन बिजली के तार के टूट कर एक बस पर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

बाईमन लोरिया गांव में रविवार की रात बस पर बिजली का तार गिरने के बाद उसमें आग लग गई। बस में सवार यात्री एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे।

गांव वालों ने बचाव कार्यो में देरी को लेकर नाराजगी जताते हुए पथराव किया और सड़क को जाम कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस एक घंटे के बाद आई और यहां तक कि बिजली आपूर्ति विभाग ने सूचना दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।

हालात को अतिरिक्त बल की तैनाती की मदद से नियंत्रण में किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने कहा कि प्रभावित गांवों में पुलिस की टीम को तैनात किया गया है।

सरकारी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एक अधिकारी एस.के.वर्मा ने कहा कि अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है और जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493