बांदा निवासी रामबालक यादव (35) और गोपाल प्रजापति (60) पेशे से राजमिस्त्री हैं। रविवार को दोनांे हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरदहा में निजी नलकूप में मकान का निर्माण कर रहे थे।
निर्माण के दौरान मकान के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गई और उसमें करंट आ गया। करंट से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath