हापुड़ एएसपी राममोहन सिंह ने शनिवार को बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को हाईवे पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद हाईवे पर लिफ्ट लेकर लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह बोलेरो गाड़ी, एक ट्रेलर, दो तमंचे,1,400 रुपये की नकदी, चार कारतूस बरामद किए हैं।
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में एक महिला भी है, जिसकी मदद से बदमाश लूट को अंजाम देते थे। बदमाशों की पहचान इटावा निवासी आशु, औरैया निवासी दीपक और महिला संध्या के रूप में हुई है।
dharmpath.com dharmpath