उप्र : हाईस्कूल परीक्षा फेल होने पर छात्र ने जान दी

जानकारी के मुताबिक, कृष्णानगर के संजय नगर नाला निवासी सुरेश के 17 वर्षीय बेटे महेश ने उप्र बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को आए परिणाम में वह पास नहीं हो सका। परीक्षा में फेल होने के बाद निराश महेश घर नहीं लौटा। रात भर परिजन उसे खोजते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला।

शनिवार सुबह कोसी जीआरपी को भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना दी।

मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। मृतक के पास से हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम की नेट-कॉपी के आधार पर पुलिस ने पहले स्कूल और फिर परिजनों का पता लगाया और सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और रिजल्ट की कॉपी के आधार पर शव की पहचान की, जिसके बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493