जनपद के शहर कोतवाली अंतर्गत कसाई मंडी के समीप सुबह से ही स्थानीय लोग होली का जश्न मना रहे थे। लोग रंगों व गुलाल में सरोबार थे। अभी होली का जश्न चल ही रहा था। इसी दौरान अचानक कुछ लोगों ने एक समुदाय पर रंग डाल दिया। यह बात उस समुदाय को नगवार गुजरी और उसने अपने साथियों को बुला लिया।
इसके पहले कि कोई कुछ समझता, दोनों समुदाय के बीच गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों समुदाय में मारपीट होने लगी। मामला बढ़ते देख इसकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले आई। यह देख उनके परिजन भी थाने पहुंच गए और पकड़े गए लोगों को छुड़वाने की मांग करने लगे।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और उनके परिवार के सदस्यों को बंद कर दिया। पुलिस ने उन्हे वहां भगा दिया। इसके बाद वे एसएसी आवास पहुंचे। यहां भी उनकी फरियाद को गंभीरता से नहीं लिया गया।
हालात को काबू में रखने के लिए कसाई मंडी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath