पुलिस के मुताबिक, एसटीएफ लखनऊ की टीम ने शुक्रवार रात रैपुरा थाना क्षेत्र के लालता रोड चौराहे पर डकैत गोप्पा को गिरफ्तार किया। बताते हैं कि डाकू गोप्पा की पत्नी प्रेम कुमारी सतना के मझगवां गांव से शुक्रवार रात सरधुवा क्षेत्र के गांव खरैयापुरवा के एक ग्रामीण की जीप से चित्रकूट पहुंची। जीप फिर रैपुरा थाना क्षेत्र के लालता रोड पर पहुंची, जहां डाकू गोप्पा मिला और जीप में बैठ गया।
पुलिस ने बताया कि वहां पहले से घात लगाकर बैठी एसटीएफ ने डाकू गोप्पा को गिरफ्तार कर लिया। दस्यु गोप्पा पर पांच हत्या सहित 38 मामले दर्ज हैं।
dharmpath.com dharmpath