उप्र-100 नंबर पर 424 बार फर्जी कॉल करने वाला गिरफ्तार

रविवार को भी इसने भदोही पुलिस को जिले के गोपीगंज थाने के धनापुर एवं रामपुर घाट में गुलाब पासी नामक व्यक्ति की हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की गलत सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तो सूचना फर्जी निकली।

एसपी डीपीएन पांडेय ने इसे गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तारी के लिए ज्ञानपुर के सीओ श्याम शंकर पांडेय को कमान सौंपी। इंटेलीजेंस विंग और सर्विलांस टीम ने मोबाइल नंबर (8726694577) की कॉल डिटेल निकाली तो लगातार पांच बार 100 नंबर डायल कर सूचना दी गई थी और हत्या की सभी सूचनाएं फर्जी निकली। यहां तक उसने अपने खुद सगे भाई की हत्या होने की भी कंट्रोल रूम को गलत खबर दी।

पुलिस ने रविवार सुबह 11:30 बजे गोपीगंज-मीरजापुर बॉर्डर पर रामपुर घाट से फर्जी काल करने वाले युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। वह मिर्जापुर जिले के गैपुरा थाना विंध्याचल के निफरा गांव का निवासी है। उसका नाम बंधूराम पासी है। फर्जी सूचना देने के लिए उसकी तरफ से मोबाइल नंबर (8726694577) आइडिया तथा एक एयरटेल सिम का उपयोग किया जाता था।

पुलिस ने मोबाइल सेट भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद उसने कबूला है की टोल-फ्री नंबर होने की वजह से कोई पैसा खर्च न होने से वह फर्जी कॉल करता था। सूचना देने के बाद अपना मोबाइल बंद कर स्थान बदल देता था तथा दूर से पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता था। जिस नंबर का वह प्रयोग करता था वह दूसरे के नाम पर जारी था।

इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उप्र- 100 पर गलत सूचना देने वालों पर लगाम कसेगी। उसने हत्या, मारपीट, छिनैती ,अपहरण की गलत सूचना के जरिए लखनऊ कंट्रोल रूम के अलावा भदोही, मीरजापुर, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, रायबरेली, हरदोई, सुल्तानपुर पुलिस की नाक में दम कर रखा था। यात्रा के दौरान वह जिन जनपदों से गुजराता था। वहां की पुलिस को फर्जी कॉल कर परेशान करता था।

पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493