मौर्य ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार पीड़ितों का मुकदमा थाने जाने पर लिख लेती तो प्रदेश में अपराध चरम पर नहीं होता। उन्होंने कहा कि पुलिस की संख्या बढ़ाने से नहीं, बल्कि पुलिस की इच्छाशक्ति बढ़ाने से कानून व्यवस्था में सुधार होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि प्रदेश की सभी पुलिस लाइनों का हाल क्या है? प्रदेश के पुलिसकर्मी किस बदहाली का जीवन जीते हैं। उनके घरों के सामने नालियां बहती हैं। अखिलेश सरकार को क्या इसका ध्यान है?
उन्होंने कहा कि भाजपा को जवानों की चिंता है। प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था की चिंता होती तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर मां-बेटी से सामूहिक दुराचार और बेटियों को स्कूल जाना बंद न करना पड़ता। इस दौरान मौर्य ने यह भी कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के स्थानांतरण पर श्वेतपत्र की मांग करती है।
dharmpath.com dharmpath