महिला के पास से 11.6 किलो गांजा, 11 लाख रुपये नकदी और 24 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
सिटी एसपी श्रवण कुमार ने मंगलवार को बताया, “मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर रात कोतवाली थाना पुलिस ने नवनीतनगर भूतेश्वर से मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त महिला नसीम को गिरफ्तार किया। वहीं मौके से जावेद फरार हो गया। गिरफ्तार महिला के कब्जे से 11.6 किलो गांजा, 11,06,291 रुपये, 24 मोबाइल फोन, पैकेट बनाने व तौलने के सामान बरामद हुए।”
एसपी ने बताया, “गिरफ्तार आरोपी महिला नसीम अपने पति व पुत्र के साथ मादक पदार्थ की तस्करी का कारोबार करती है। इस संबंध में कोतवाली थाना पर अभियोग दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेजा गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath