उप्र : 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी

थाना क्षेत्र मुस्करा स्थित लखनलाल नगर के विद्या देवी पालीवाल में 17 वर्षीय अंकित 12वीं कक्षा का छात्र था। वह मराठीपुरा में कल्लू फालवर के मकान में रहता था। छात्र ने छत की हुक पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई।

सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा, जहां अंकित का शव रस्सी से लटका पाया गया। पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है।

सुसाइड नोट में लिखा गया है कि ‘परिवार में मुझे कोई नहीं चाहता और परिवार में मामा का बोलबाला है।’

पुलिस ने शव को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाइयों व एक बहन में तीसरे नंबर का था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493