पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने कृष्णा बिहार से शार्प शूटर अंकित खारी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि गौतमबुद्धनगर निवासी आरोपी अंकित खारी पर इंदिरापुरम थाने में बलवा, हत्या का प्रयास और हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में वह वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 12,000 रुपये का पुरस्कार घोषित था। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath