उप्र : 14 लाख की पुरानी करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार

चेतगंज क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लक्सा इलाके में कुछ लोग पुराने नोटों के साथ आने वाले हैं। इस पर पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी। इसी बीच गिरिजाघर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को देखा तो उन्हें रोकना चाहा, लेकिन वह भागने लगे, जिस पर पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें धर दबोचा।

इनके पास से चलन से बाहर हो चुके 14 लाख के पुराने नोट बरामद हुए। गिरफ्तार लोगों की पहचान लक्सा निवासी रितेश केशरी, राकेश थवानी और पंकज सरावगी के रूप में हुई। इन्होंने एक प्रतिशत कमीशन लेकर पुराने नोट बदलने की बात स्वीकार की है।

सीओ ने बताया कि रितेश की कटे-फटे नोटों को बदलने की दुकान है। रितेश 500 और 1000 के पुराने नोटों को पहले भी बदलने का काम कर चुका है। वह बरामद 14 लाख रुपये बदलने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493