उप्र : 15 अगस्त को मदरसों में गूंजेगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

लखनऊ ,13 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को सभी मदरसों में भारत माता की जय के नारे गूंजेंगे। शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने वक्फ के अधीन आने वाले मदरसों के लिए एक सकरुलर जारी कर ऐसा करने का निर्देश दिया है।

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने बताया, “वक्फ बोर्ड के अधीन व वक्फ की जमीन पर जहां भी स्कूल, कॉलेज व मदरसे बने हुए हैं, उनमें ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “सभी मदरसों में 15 अगस्त को राष्ट्र गान व झंडा रोहण कराया जाए, क्योंकि 15 अगस्त आजादी के लिए जीत मिलने का दिन है और भारत की जीत का नारा ‘भारत माता की जय’ है।”

रिजवी ने कहा कि मदरसों और स्कूलों में यह नारा जरूर लगवाया जाए, और इसके लिए सभी मुतावल्लियों और प्रबंध समितियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493