उप्र : 15.30 लाख रुपये के पुराने नोटों के साथ 4 हिरासत में

जानकारी के मुताबिक, जनपद के इंदिरापुरम क्षेत्र के कौशाम्बी ईडीएम मॉल के पास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से साढ़े 15 लाख रुपए के पुराने नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में चार लोग- कपिल, विजय, मुकेश राजाराम और संदीप सिंह को पकड़ा। ये सभी दिल्ली के रहने वाले हैं।

आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे लोग इन पैसों को 55-60 परसेंट के रेट पर बदलवाने गाजियाबाद जा रहे थे। पकड़े गए युवकों में से 2 प्रॉपर्टी डीलर, 1 अकाउंटेंट और एक निजी कंपनी का कर्मचारी है। फिलहाल पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है।

पुलिस को कार में दिल्ली पुलिस की कुछ फाइलें भी मिली हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि इस काम में दिल्ली पुलिस के कुछ लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493