उप्र : 2 कॉल गर्ल्स समेत युवक हिरासत में

मालूम हो कि जनपद के सीपरी बाजार थाना इलाके में आईटीआई के नजदीक एक मकान में काफी समय से देह व्यापार चल रहा है। यहां प्रतिदिन बाहर से लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर लोगों के सामने परोसा जाता है।

जब इसकी जानकारी थाना सीपरी बाजार पुलिस को मिली तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और एसएसपी मनोज तिवारी के निर्देश पर बताए गए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस ने जब मकान पर छापा मारा तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से दो युवतियों और एक युवक को अपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। कपड़े पहनने का मौका देने के बाद पुलिस तीनों को थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई महिलाओं में से एक देह व्यापार चलाने वाले गिरोह की सरगना है। युवती सिद्धेश्वर नगद की रहने वाली बताई गई है। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम समीर खान बताया है। वह बड़पुरा तहसील के चिरगांव का रहने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493