उप्र : 2 दिन बाद खिली धूप, कोहरे से मिली निजात

लखनऊ , 10 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही धूप खिली हुई है।

धूप निकलने से कोहरे से राहत मिली है लेकिन तेज हवाएं चलने से ठंड में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने से कोहरे से राहत मिलेगी। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड का अहसास होगा। आगामी दिनो में बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान जताया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 11 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 12 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 10.2 डिग्री सेल्सियस और आगरा का आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493