पुलिस के मुताबिक, जनपद के शास्त्रीपुरम इलाके में दो सेवानिवृत्त फौजी सुरेश और सुरेंद्र रहते हैं। सुरेश अपने बेटे रवि की शादी सुरेंद्र की बेटी के साथ करवाना चाहते थे, लेकिन सुरेंद्र ने उनके बेटे के साथ बेटी की शादी से इनकार कर दिया।
इस बात से चिढ़े रवि और उसकी मां ने रास्ते में सुरेंद्र को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच फौजी सुरेश भी वहां पहुंच गए और सुरेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
इस दौरान एक गोली रास्ते से गुजर रही एक महिला को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला को गोली लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई और इसका फायदा उठाकर सुरेश परिवार समेत फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर सुरेश और उसके परिवार की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath