उप्र : 2 बच्चों संग मां कुएं में कूदी, बच्ची की मौत

मनियर थाना क्षेत्र के चंदायर गांव निवासी अशोक राम दूसरे राज्य में एक निजी कंपनी में काम करता है। वह इन दिनों छुट्टी पर गांव आया हुआ था। अशोक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ।

इसके बाद मंगलवार तड़के महिला (40) अपनी बेटी (7) व पुत्र (5) के साथ शौच के बहाने घर से निकली और गांव के बाहर स्थित कुएं में छलांग लगा दी। बेटा कुएं में अंदर झाड़ी पर जाकर अटक गया और जोर-जोर से रोने लगा। उसकी आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से तीनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल मां व बेटे को एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद अशोक राम फरार हो गया है।

मनियर एसओ शेर सिंह तोमर ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493