उप्र : 2 युवकों ने फांसी लगा ली

बकेवर कस्बा निवासी लक्ष्मीनाथ तिवारी गृह कलह से पीड़ित था। गुरुवार की दोपहर जब घर के लोग अपने-अपने कामों में लगे थे, तभी मौका पाकर लक्ष्मी नारायण तिवारी कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर फांसी लगा लिया। काफी देर बाद भी युवक जब कमरे से नहीं निकला तो परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई आहट न मिलने पर घर वालों को शक हुआ।

उन्होंने दरवाजे के सासे से झांककर देखा तो लक्ष्मी का शव फांसी पर झूल रहा था, यह देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

उधर सदर कोतवाली क्षेत्र में अशोक नगर निवासी अनूप सिंह ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुद को खत्म कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493