पुलिस के अनुसार, कंधाल के रसूलपुर गांव निवासी 50 वर्षीय महावीर सिंह व उनका भाई 45 वर्षीय प्रवेश कुमार शुक्रवार की रात गांव की तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते में फतेहपुर गांव के पास पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने दोनों को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोहरी हत्या की खबर पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची।
पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल इस मामले में अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का मानना है कि दोनों भाइयों की हत्या रंजिश में की गई है।
dharmpath.com dharmpath