उप्र : 2 सगे भाई 8 देसी बम के साथ गिरफ्तार

सीओ (महानगर) राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को हसनगंज पुलिस को मुखबिर से इस बात की सूचना मिली कि मशालची टोला के रहने वाले दो सगे भाई रामसुंदर व श्यामसुंदर अपराधियों को देसी बम बेचते हैं। इसके बाद हसनगंज पुलिस ने उनके घर छापा मारा और घर से ही दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया।

तलाशी में पुलिस को घर से आठ जिंदा देसी बम मिले। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति देसी बम बेचने के लिए देता था। अब हसनगंज पुलिस उस संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493